नशा करता है जीवन का नाश
नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान की अनमोल जिंदगी समय से पहले ही मौत की शिकार हो जाती है। आज आदमी थोड़े से मजे के लिए नशे के अलग-अलग साधनों का इस्तेमाल कर रहा है। जिससे इंसान अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। नशे की दुनिया में हेरोइन को ड्रग्स की रानी कहा जाता है। इसे लेने से आदमी एक बार तो बहुत खुश होता है, लेकिन इसके नुकसान बहुत ज्यादा होता है। ये आपके सेक्स की क्षमता पर असर डालता है। साथ ही महिलाओं में इससे बांझपन होने के खतरे बढ़ जाते हैं। ये इतना खतरनाक होता है कि अगर जबरदस्ती इसकी लत छुड़वाने की कोशिश की जाए तो इंसान की मौत भी हो सकती है।" imagevalue="https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/2015/06/Heroin.gif"> आज नशा इतना लोकप्रिय है कि दुनिया में हर तीसरे इंसान को शराब की लत है। यह मादक पदार्थ अन्य नशीले पदार्थो की तुलना में सबसे ज्याेदा घातक है। ये धीरे-धीरे आपकी किडनी और लीवर को सीधा नुकसान पहुंचाती है। तम्बाकू ऐसा नशा है जो कि गांजे से भी ज्यादा खतरनाक है। इसकी लत छुड़ाने पर भी नहीं छूटती है। ये सीधे आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। ये जानलेवा नशा ह...